रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर भाग रहा था आरोपी, टीआई ने पैर में मारी गोली, झडप में एक निरीक्षण भी घायल
रतलाम। शहर के मीरा कुटी लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या करने वाले आरोपी का देर रात पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। पुलिस आरोपी को झाबुआ बार्डर के पास से पकडक़र ला रही थी इस दौरान उसने भागने की कोशिश की। भागन के दौरान पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मारी। इस झड़प में डीडी नगर थाना प्रभारी भी घायल हुए हैं। फिलहाल आरोपी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या की साजिश रचने केे मामले में नौकरानी और उसकी बेटी को हिरासत में लिया गया है। इन दोनो ने ही हत्या की साजिश रची थी और आरोपी सागर को हत्या और लूट करने का बोला था।
जानकारी के अनुसार आरोपी सागर उज्जैन जिले के नागदा का रहने वाला है। पुलिस टीम उसे झाबुआ बॉर्डर से पकडक़र ला रही थी, तभी रावटी और रानी सिंह के बीच उसने लघु श्ंाका का बोला था। और इसी दौरान वह गाडी में से उतरा और डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव को धक्का देकर उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस दौरान टीआई यादव ने उसे पकडऩे की कोशिश की, तो आरोपी ने पिस्टल तान दी और भागने लगा। बचाव में इंडस्ट्रियल एरिया टीआई सत्येंद्र रघुवंशी ने आरोपी के पैर में गोली मार दी।
घायल आरोपी और टीआई अनुराग यादव (घुटने में चोट आई है) को रात करीब डेढ़ बजे पुलिसकर्मी रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने आरोपी के पैर से गोली निकाल दी है।
-दो दिन पहले रिटायर्ड शिक्षिका की हो गई थी हत्या
शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर मीराकुटी में सेवानिवृत शिक्षिका सरला धनेतवाल की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है।मंगलवार–बुधवार रात पकडऩे के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने पैर पर गोली मारकर शॉर्ट एनकाउंटर किया। इस दौरान एक थाना प्रभारी भी घायल हुए हैं। दोनों को रात में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
सेवानिवृत शिक्षिका की हत्या के मामले में एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस की टीम लगातार आरोपियों को तलाशने का कार्य कर रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या की जांच में मिले तथ्यों में आरोपित सागर पुत्र मुकेश मीणा निवासी नागदा (उज्जैन) का नाम आया।
मंगलवार- बुधवार रात लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे झाबुआ के समीप पकड़ा। रतलाम लाते समय रावटी और रानीसिंह के बीच जंगल में पेशाब करने के लिए रुकने के दौरान उसने डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव के घुटने पर वार कर पिस्टल छीनने और भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके बाएं पैर की टखने में लगी। शॉर्ट एनकाउंटर में थाना प्रभारी अनुराग यादव भी घायल हुए।
आरोपित और थाना प्रभारी दोनों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस दौरान एसपी अमित कुमार और अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एसपी अमित कुमार आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड की योजना,उसके सूत्रधार और अन्य आरोपियों के बारे में भी खुलासा करेंगे।
इस हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा भी मंगलवार शाम रतलाम पहुंचे थे और घटना स्थल का निरीक्षण किया था। श्री जोगा ने पुलिस अधिकारियों को हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तार के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए थे। अपने दौरे के दौरान ही मीडिया से चर्चा में एडीजीपी ने संकेत दे दिए थे कि पुलिस टीमें पूरी मेहनत से लगी है और कुछ घंटे में भी हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मणपुर मीरा कुटी निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका सरला धनेटवाल का शव सोमवार सुबह उनके घर के बाथरूम में रक्त रंजित अवस्था में मिला था। महिला के पति के पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने घर में अकेली रहती थी। सोमवार सुबह महिला को परिवारिक विवाह समारोह में रिश्तेदारों के साथ उज्जैन जाना था। जब सुबह महिला के एक रिश्तेदार ने उसे फोन किया तो उसका फोन बंद आया ?। इसके बाद वह उसके घर पहुंचा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में विशेष रुप से एसआईटी भी बनाई गई थी।
